HELP PEOPLE TO SAVE PEOPLE TRUST Activity Report

HELP PEOPLE TO SAVE PEOPLE TRUST

 

Non government organisation



आयोजनतारीखविवरण
1st Edition09.01.201809 जनवरी 2018 को "HELP PEOPLE TO SAVE PEOPLE TRUST" ने प्रयागराज के पवित्र हनुमान मंदिर के पास गंगा नदी में 100 दिव्यांग और अपाहिज व्यक्तियों को सब्जी बांटी और उनके आशीर्वाद को प्राप्त कर उनके जीवन में सफलता की पहली कदम उठाई।
26.01.201826 जनवरी 2018 को "गणतंत्र दिवस" के अवसर पर प्रयागराज के सरस्वती घाट पर बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूक किया और उन्हें झंडे बांटे गए।
26.01.201926 जनवरी 2019 को "आनंद भवन" के बालिका गृह में 36 बच्चियों को पढ़ाई के प्रति जागरूक किया और उन्हें फल, स्टील की कटोरी और चम्मच दिए गए।
22.04.201922 अप्रैल 2019 को प्रयागराज के मेवहाल चौराहे पर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पढ़ाई और मौलिक अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।
05.06.201905 जून 2019 को मनिकपुर, मनौरी प्रयागराज में "श्री राम पटेल जूनियर हाई स्कूल" में पौधा रोपण किया गया।
05.06.201905 जून 2019 को प्रयागराज के "पूर्व माध्यमिक विद्यालय" और "पब्लिक पार्क" में पर्यावरण जागरूकता के लिए पौधा रोपण किया गया।
15.07.201915 जुलाई 2019 को दलित और पिछड़े बच्चों के लिए 10 दिन की वर्कशॉप आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें पढ़ाई के प्रति जागरूक किया गया।
25.07.201925 जुलाई 2019 को रामबाग और साऊथ मलाका में दलित और पिछड़े बच्चों के लिए पढ़ाई के बारे में जागरूकता बढ़ाई गई और उन्हें कॉपी और पेंसिल बांटी गई।
07.08.201907 अगस्त 2019 को "नयी यूथ की नयी पहल योजना" का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से दिव्यांग भाइयों और बहनों को भारत सरकार की ओर से पहचान दी गई।
05.09.201905 सितंबर 2019 को सिविल लाइन्स प्रयागराज के "राज अंध विद्यालय" में दृष्टिबाधित बच्चों के लिए "नयी यूथ की नयी पहल योजना" के तहत आवेदन कराया गया।
15.10.201915 अक्टूबर 2019 को सिविल लाइन्स प्रयागराज के "राज अंध विद्यालय" में "नयी यूथ की नयी पहल योजना" के तहत भारत सरकार से प्राप्त दस्तावेजों का वितरण किया गया।
01.12.201907 दिसंबर 2019 को मानिकपुर, मनौरी प्रयागराज के "श्री राम पटेल जूनियर हाई स्कूल" में 136 बच्चों के लिए "G.K. & Art Competition" आयोजित किया गया।

2ND EDITION

13.01.2020

"HELP PEOPLE TO SAVE PEOPLE TRUST" संस्था की ओर से  "श्री राम पटेल जूनियर हाई स्कूल" मनौरी,  प्रयागराज मे  "G. K. & ART COMPETITION" 07 December 2019 को कराया गया था, जिसमे 136 बच्चों ने प्रतिभाग किया|  जिसके  परिणाम तथा सर्टिफिकेट 18 January 2020 को प्रतिभागी बच्चों को दिया गया

26.01.2020

26 January 2020 को “HELP PEOPLE TO SAVE PEOPLE TRUST”  संस्थान की ओर से प्रयागराज के पवित्र स्थल गंगा नदी के पास स्थित हनुमान मंदिर के बाहर 200 दिव्यांग वा अपाहिज व्यक्तियों को पूरी सब्जी बाटी गयी |

मास्क वितरण कार्यक्रम (#1.0 MASKFORCE)

30 April, 2020 को "मास्क वितरण कार्यक्रम" Help People to Save People Trust संस्था के सदस्य आशीष सिंह जी के द्वारा सरधुआ चित्रकूट, उत्तर प्रदेश में कराया गया,   जिसमे  3 लेयर में मजबूत कपड़ो के 100 मास्क  बनवाये तथा  लोगों को बाटे गये।  लोगों को कोरोना वायरस से रोक थाम के बारे में बताया गया तथा जागरूक भी किया गया।  श्री नान बाबू  जी  पता  सरधुआ बुंदेलखंड   जिनके द्वारा कपड़ो के मास्क सिलवाये गये।  

मास्क वितरण कार्यक्रम (#2.0 MASKFORCE)

04 May, 2020 को " मास्क वितरण कार्यक्रम" Help People to Save People Trust संस्था के सदस्य आशीष सिंह जी के द्वारा पुनः सरधुआ चित्रकूट, उत्तर प्रदेश में कराया गया,   जिसमे  3 लेयर में मजबूत कपड़ो के 100 मास्क  बनवाये तथा  लोगों को बाटे गये।  लोगों को कोरोना वायरस से रोक थाम के बारे में बताया गया तथा जागरूक भी किया गया।  

मास्क वितरण कार्यक्रम (#3.0 MASKFORCE)

15 May, 2020 को "मास्क वितरण कार्यक्रम" Help People to Save People Trust संस्था के सदस्य आशीष सिंह जी के द्वारा महुआ गाँव चित्रकूट, उत्तर प्रदेश में कराया गया,  जिसमे  3 लेयर में मजबूत कपड़ो के 100 मास्क  बनवाये तथा  लोगों को बाटे गये।  लोगों को कोरोना वायरस से रोक थाम के बारे में बताया गया तथा जागरूक भी किया गया।  

मास्क वितरण कार्यक्रम (#4.0 MASKFORCE)

25 May, 2020 को "मास्क वितरण कार्यक्रम" Help People to Save People Trust संस्था के सदस्य विराग पाण्डेय जी के द्वारा पनौटी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश में कराया गया, जिसमे  3 लेयर में मजबूत कपड़ो के 100 मास्क  बनवाये तथा  लोगों को बाटे गये। लोगों को कोरोना वायरस से रोक थाम के बारे में बताया गया तथा जागरूक भी किया गया।

मास्क वितरण कार्यक्रम (#5.0 MASKFORCE)

05 June, 2020 को "मास्क वितरण कार्यक्रम" Help People to Save People Trust संस्था के सदस्य  आशीष सिंह जी के द्वारा   सगवारा, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश में कराया गया, जिसमे  3 लेयर में मजबूत कपड़ो के 100 मास्क  बनवाये तथा  लोगों को बाटे गये।  लोगों को कोरोना वायरस से रोक थाम के बारे में बताया गया तथा जागरूक भी किया गया।  श्री नान बाबू जी पता सरधुआ , बुंदेलखंड के निवासी जिनके द्वारा तीन परत के मज़बूत कपड़ो के मास्क सिलवाये गये। 

विश्व पर्यावरण दिवस

05 जून 2020, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर Help People  to Save People Trust संस्था के सदस्य हितेश श्रीवास्तव जी तथा उनकी टीम के द्वारा आईटीआई कॉलेज, मंझनपुर, उत्तर प्रदेश में पौधरोपण किया गया। 

मास्क वितरण कार्यक्रम (#6.0 MASKFORCE)

15 June, 2020 को "मास्क वितरण कार्यक्रम" Help People to Save People Trust संस्था के सदस्य  आशीष सिंह जी के द्वारा पुनः  सगवारा, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश में कराया गया, जिसमे  3 लेयर में मजबूत कपड़ो के 100 मास्क  बनवाये तथा  लोगों को बाटे गये।  लोगों को कोरोना वायरस से रोक थाम के बारे में बताया गया तथा जागरूक भी किया गया।  

मास्क वितरण कार्यक्रम (#7.0 MASKFORCE)

25 June, 2020 को "मास्क वितरण कार्यक्रम" Help People to Save People Trust संस्था के सदस्य  आशीष सिंह जी के द्वारा पुनः पनौटी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश में कराया गया, जिसमे  3 लेयर में मजबूत कपड़ो के 100 मास्क  बनवाये तथा  लोगों को बाटे गये।  लोगों को कोरोना वायरस से रोक थाम के बारे में बताया गया तथा जागरूक भी किया गया।  

मास्क वितरण कार्यक्रम (#8.0 MASKFORCE)

05 July, 2020 को "मास्क वितरण कार्यक्रम" Help People to Save People Trust संस्था के अध्यक्ष शशांक धुलिया जी के द्वारा अल्लाहपुर प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में कराया गया, जिसमे  3 लेयर में मजबूत कपड़ो के 100 मास्क  लोगों को बाटे गये।  लोगों को कोरोना वायरस से रोक थाम के बारे में बताया गया तथा जागरूक भी किया गया।  

मास्क वितरण कार्यक्रम (#9.0 MASKFORCE)

15 July, 2020 को "मास्क वितरण कार्यक्रम" Help People to Save People Trust संस्था के सदस्य आशीष सिंह जी के द्वारा महुआ, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश में कराया गया,   जिसमे  3 लेयर में मजबूत कपड़ो के 100 मास्क  लोगों को बाटे गये। लोगों को कोरोना वायरस से रोक थाम के बारे में बताया गया तथा जागरूक भी किया गया।  

3RD EDITION

28.07.2020

संस्थान के द्वारा 28 जुलाई, 2020 को "ऑनलाइन राष्ट्रीय कला प्रतियोगिता " कराने का निश्चय किया गया व प्रतियोगियो को पर्यावरण पर चित्र बनाने का लक्ष्य दिया गया।  यह प्रतियोगिता 20 अगस्त,2020 को कराई गयी। जिसमे 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया। "ऑनलाइन राष्ट्रीय कला प्रतियोगिता" में सबसे कम उम्र की बच्ची सृष्टि गुलाटी, हरयाणा की LKG की छात्रा हैं जिन्होंने "ऑनलाइन राष्ट्रीय कला प्रतियोगिता" में भाग लिया, जिसमे इनके द्वारा एक खूबसूरत पेड़ की कला को बनाया गया। तथा इस प्रतियोगिता में एक चाइल्ड आर्टिस्ट सूरज कुमार मिले जिनके द्वारा बहुत ही खूबसूरत कला का बनाई गयी।                      

मास्क वितरण कार्यक्रम (#10 MASKFORCE)

05 August, 2020 को " मास्क वितरण कार्यक्रम" Help People to Save People Trust संस्था के सदस्य आशीष सिंह जी के द्वारा पुनः  सगवारा, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश में कराया गया जिसमे  3 लेयर में मजबूत कपड़ो के 100 मास्क  लोगों को बाटे गये। लोगों को कोरोना वायरस से रोक थाम के बारे में बताया गया तथा जागरूक भी किया गया। 

05.09.2020

संस्थान के द्वारा 05 सितम्बर, 2020 को ऑनलाइन राष्ट्रीय कला प्रतियोगिताके प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिया गया तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की गयी।

07.09.2020

07 सितम्बर, 2020 को "Help People To Save People Trust" संस्थान के सदस्य शिवा मौर्या जी तथा उनकी "चित्रकूट टीम" ( आशीष शुक्ला , धीरेन्द्र कुमार, अभिषेक मौर्या तथा अन्य सदस्य ) के द्वारा हटवा गांव थाना मऊ, चित्रकूट उत्तर प्रदेश में 120 गरीब वा पिछड़े वर्ग के बच्चों को पेंसिल, रबर, कटर, कॉपी तथा पुस्तकें ( ज्ञान गंगा पुस्तक & आल इन वन पुस्तक ) वितरित की गयी।

19.10.2020

Help People To Save People Trust संस्थान को 19 अक्टूबर 2020 को महाराष्ट्र की एक दिव्यांग महिला के द्वारा सूचना दी गयी की उनका 2012 के बाद दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बनवाया गया तथा सरकार के द्वारा चलाई गयी दिव्यांग कोटे की सभी योजनाओं से अभी तक वह वंचित हैं।   सूचना मिलने के उपरांत से ही 21/10/2020 को  संस्थान के द्वारा उनका Unique Disability Identity Card & Certificate के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया। तथा जिन-जिन सरकारी सुविधाओं से वह वंचित हैं वह दिलाने से लिए संस्थान से जितना हो सकेगा उनके लिए किया जायेगा। 

04.11.2020

जहीन अहमद  ( पिता रिंकू खान, निवासी रीवा मध्य प्रदेश ) जो की 3 साल लड़का है। यह बच्चा शारीरिक रूप से बहुत ही कमजोर व बोलने में असमर्थ  तथा मानसिक रूप से कमजोर है। तथा इनके पिता जी की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है।   इनके पिता ने 04 नवंबर 2020 को संस्थान से संपर्क किया। संस्थान से ज़ब इन्होने मदद मांगी तब संस्थान ने इनकी पूरी जांच पड़ताल करने के बाद  इनको 06 नवंबर 2020 को प्रयागराज उत्तर प्रदेश में  बच्चे के साथ बुलाया गया तथा बच्चे का शुरुआती इलाज "सरोजनी नायडू चिल्ड्रन हॉस्पिटल" में कराया गया।  जिसमे डॉक्टर ने मस्तिष्क का M.R.I. कराने की सलाह दी तथा कुछ दवाइयां व सिरप खिलाने व पिलाने के लिए दिया। जिसके तद्पश्चात संस्थान को M.R.I. कराने की अपॉइंटमेंट 27 नवंबर 2020 "स्वरुप रानी हॉस्पिटल" के द्वारा दी गयी।  

17.11.2020

 शुभम कुमार मानसिक रूप से बीमार भी रहते हैं जिसका इलाज प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से चल रहा है।  संस्थान के द्वारा "Raksha- TPA -Oriental Insurance company" से संपर्क किया गया तथा शुभम कुमार का क्लेम फॉर्म भरकर  तथा उनके सभी सर्टिफिकेट, दवाईयों की रसीद, आधार कार्ड, बैंक की जानकारी व अन्य डाक्यूमेंट्स को स्पीड पोस्ट करके 17 नवंबर 2020 को संस्थान के निजी सहायक बासू कुमार जी के द्वारा भेजा गया।  इस कार्य को कराने का उद्देश्य यही था की संस्थान के द्वारा उनके दिव्यांग हेल्थ क्लेम की प्रक्रिया को सम्पूर्ण किया जाए जिससे जो धनराशि इनके इलाज में लग रही है वह इनको मिल सके। और इनकी मदद हो सके जिसके इनका इलाज सुचारु रूप से चलता रहे।  

27.11.2020

27 नवंबर 2020 को ज़हीन अहमद ( पिता रिंकू खान, निवासी रीवा मध्य प्रदेश ) को स्वरुप रानी हॉस्पिटल में डॉक्टर की सलाह पर मस्तिष्क का M.R.I. कराने की अपॉइंटमेंट ली गयी थी। जिसमे "हेल्प प्यूपल टू सेव प्यूपल ट्रस्ट" के निजी सहायक बासू कुमार जी तथा कोषाध्यक्ष शिवा केशरवानी जी के द्वारा इस 3 साल के बच्चे का M.R.I. करवाने की प्रकिया को शुरू किया गया।  हॉस्पिटल में मशीनी खराबी आने के कारण जहीन अहमद (मरीज ) बच्चे का M.R.I. कीर्ति स्कैनिंग सेंटर में कराया गया।  *संस्थान के द्वारा अलग से इस बच्चे के नाम पर जो डोनेशन मिली थी वह  इस बच्चे के पिता को 1100/- रूपये दें दिया गया। 

30.12.2020

संस्थान के मुखबिर के द्वारा 30 दिसम्बर 2020 को यह सूचना दी गयी की चित्र रेखा देवी नामक एक   बुजुर्ग महिला जो की प्रयागराज के बेनीगंज में इलाके में रहती है ।  जिनका स्वास्थ्य  हर वक्त  बिगड़ा रहता है इनको B.P.( Blood Pressure) की शिकायत है व इनके हाल ही में पति का स्वर्गवास हो गया है।   इस सूचना के  प्राप्त होने के  बाद संस्थान के जाँच पड़ताल की गयी व  इस बुजुर्ग महिला को 01 जनवरी 2021 को एक B.P. की मशीन दिया गया जिससे वह अपने बप को कभी भी चेक कर सके । 

06.01.2021

शुभम कुमार मानसिक रूप से बीमार भी रहते हैं जिसका इलाज प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से चल रहा है।  संस्थान के द्वारा "Raksha- TPA -Oriental Insurance company" से संपर्क किया गया तथा शुभम कुमार का क्लेम फॉर्म पुनः भरकर  तथा उनके सभी सर्टिफिकेट, दवाईयों की रसीद, आधार कार्ड, बैंक की जानकारी व अन्य डाक्यूमेंट्स को स्पीड पोस्ट  करके 6, जनवरी2021 को संस्थान के निजी सहायक बासू कुमार जी के द्वारा भेजा गया।  

01.02.2021

"Help People To Save People Trust"  संस्थान के विभागों में  से एक "मातृ रक्षा -आपदा में नागरिक सहायता व राहत कोष" के तहत अंकित श्रीवास्तव जी  (Manager of MD-CARD) के निर्देशानुसार दिनांक 01 फ़रवरी, 2021 को "बैज नाथ अम्बिका प्रसाद मिश्र इंटर कॉलेज"  क्षेत्र गंगापारी का पुरवा, जनपद कौशाम्बी में Covid-19 (कोरोना वायरस) के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया व मास्क वितरित किया गया।

27.02.2021

संस्थान माँ भारती के आँचल में विद्यमान सभी नदियों व इन नदियों के तटों की स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध है, इसी श्रृंखला में आज 27 फरवरी, 2021 को  संस्थान के पदाधिकारी शिवा केशरवानी जी के द्वारा भारत की सांस्कृतिक परम्परा के अत्यंत रमणीय स्थल प्रयागराज के अत्यंत पावन त्रिवेणी (माँ गंगा,माँ यमुना व अदृश्य माँ सरस्वती के पुण्यमयी संगम) तट पर माघ मेले के अंतिम दिन माघी पूर्णिमा व संत रविदास जी की जन्मजयंती के पुनीत अवसर पर स्वच्छता के निमित्त श्रमदान दिया गया। संस्थान आप सभी से विनयपूर्वक आग्रह करती है कि सभी पवित्र नदियों व जलस्रोतों के आस-पास स्वच्छता सुनिश्चित करने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। 

4TH EDITION

03.03.2021

सजन कुमार के भूमि पर कब्जे के सम्बन्ध  में संस्थान के क़ानूनी सलाहकारों से यह  जानकारी प्राप्त हुई की अगर न्यायालय में यह विषय विचाराधीन नहीं होता तो दूसरे पक्ष पर तत्काल कानूनी कार्यवाही  करवाकर किसान के   भूमि पर  अवैध कब्जे को रुकवाया जा सकता था परन्तु न्यायालय में 2018 से  इस विषय पर विचार चल रहा है इसीलिए तत्काल ऐसा नहीं कराया जा सकता है। इसीलिए संस्थान की ओर से मुखबिर को यह सन्देश दिया गया कि अगर दूसरा पक्ष  किसान की भूमि पर कार्यों को नहीं रोकते हैं तो आप माननीय जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर  व मुख्यमंत्री  तक यह आवेदन लिखे की न्यायालय में किसान की भूमि विचराधीन है परन्तु दूसरे पक्ष के द्वारा उस भूमि पर कार्य कराया जा रहा है। अतः निवेदन है कि उपरोक्त सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही की जाये, और उनको वकील बदलने कि भी सलाह दी गयी। 

26.03.2021

तृषा यदुवंशी उर्फ़ मँजूसा यादव जी (मुखबिर ) के द्वारा 26 मार्च 2021 को संस्थान से लगभग शाम को 6 बजे  संपर्क किया गया व एक पीड़ित महिला पर हो रहें शोषण के बारे में बताया गया व इनके द्वारा पीड़िता की  ऑडियो सबूत के तौर पर संस्थान के व्हाट्सअप पर भेजा गया ( यह ऑडियो पीड़ित व तृषा जी के बीच हुईं वार्तालाप का है) । मुखबिर के द्वारा 26 मार्च,2021 को भेजें गये पीड़ित महिला पर हो रहें उत्पीड़न की  ऑडियो को ICD विभाग के माध्यम से संस्थान के "Law Advisory Panel" पर भेज दिया गया। इस ऑडियो की जांच पड़ताल करने के बाद संस्थान के माध्यम से  इनको संपर्क किया जायेगा  व 27 मार्च,2021 को तृषा जी को संस्थान की ओर से सरायइनायत थाना भेजा गया जहाँ इस पीड़ित महिला की रिपोर्ट दर्द कराई गयी।   दोषिओं पर कार्यवाही होने  के अगले दिन संस्थान के I.C.D. विभाग के माध्यम से 28 मार्च 2021 को पीड़ित महिला से सम्पर्क  किया गया व उनको सांत्वना दी गयी कि अब दोषिओं के द्वारा आपको कभी भी परेशान नहीं किया जा सकता।  उनको  यह भी सांत्वना  दी गयी कि उनको कभी भी दोषी व्यक्ति परेशान करता है तो अब आप बिना उस व्यक्ति से डरे संस्थान से संपर्क करेंगी।    

30.03.2021

शुभम कुमार मानसिक रूप से कमजोर व  दिव्यांग भी हैं जो त्योंथर, रीवा मध्य प्रदेश मेंअपने पिता  किरण कुमार वर्मा जी के साथ रहते हैं। शुभम कुमार मानसिक रूप से बीमार भी रहते हैं जिसका इलाज प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से चल रहा है।  संस्थान के द्वारा "Raksha- TPA -Oriental Insurance company" से संपर्क किया गया तथा शुभम कुमार का क्लेम फॉर्म पुनः भरकर तथा उनके सभी सर्टिफिकेट, दवाईयों की रसीद, आधार कार्ड, बैंक की जानकारी व अन्य डाक्यूमेंट्स को स्पीड पोस्ट ( Speed Post - Raksha-TPA- Insurance C/o Escorts Corporate Center, 15/5 Mathura Road, Faridabad, Haryana-121003) करके 30, मार्च 2021 को संस्थान के सदस्य राजू कुमार  जी के द्वारा भेजा गया।  

08.04.2021

"Help People To Save People Trust" संस्थान को 08 अप्रैल 2021 को एक पीड़ित  के माध्यम से सूचना दी गयी कि माध्यमिक शिक्षा परिषद (प्रयागराज) के अधिकारी के द्वारा पीड़ित के कमरे में ताला लगा दिया गया, उसके बाद पीड़ित व संस्थान के पदाधिकारी 10 अप्रैल 2021 को माध्यमिक शिक्षा परिषद के कार्यालय प्रयागराज पहुँचे।

Action : प्रधानमंत्री कार्यालय व माध्यमिक शिक्षा परिषद (प्रयागराज ) के कार्यालय में संस्थान के द्वारा सरकार को अवैध कार्यों की जानकारी दी गयी।  संस्थान की सरकार से यही निवेदन था कि  सरकारी परिसर पर हो रहें अवैध कृत्यों पर रोक लगाई जाए तथा उस परिसर के अवैध कब्जे को भी ध्वस्त किया जाए । जिससे माध्यमिक शिक्षा परिषद के परिसर का उचित उपयोग माध्यमिक शिक्षा परिषद के कार्यों में ही किया जा सके। 

21.04.2021

21 अप्रैल 2021 को "Covid-19 जागरूकता अभियान" के तहत संस्थान के सदस्य शिवा मौर्या जी की टीम के द्वारा चित्रकूट के मऊ गांव में मास्क बाटे गये व ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना संक्रमण के बारे में जागरूक किया गया।

23.04.2021

23 अप्रैल 2021 को शुभम जी की क्लेम की स्थिति जानने के लिए संस्थान ने रक्षा TPA से संपर्क किया जहाँ उन्होंने एक क्वेरी (Query )  बताया कि ओरिजिनल बिल शुभम जी का भेजें।  उसी के अगले दिन 24 अप्रैल 2021 को संस्थान की ओर से शुभम जी का ओरिजिनल बिल स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा गया। 

23.04.2021

23 अप्रैल, 2021 को संस्थान के द्वारा चलाये गये अभियान "Covid-19 जागरूकता अभियान" के तहत संसथानकी Security Management Team को आस्थाई तौर पर "Covid-19 Help Desk" बनाया गया। कोविड-19 से सम्बंधित इलाज, मरीज की सही से रख -रखाव, कोविड अस्पताल, ऑक्सीजन सिलेंडर व आदि महत्वपूर्ण जानकारिया व सुविधाएं इस "कोविड-19 हेल्प डेस्क" से साझा की गयी। 

02.05.2021

संस्थान की सदस्य तृषा यदुवंशी जी के द्वारा सरायइनायत थाना में 2 मई 2021 को Shri  Chandramay Yadav (S. I.),  Rajesh Upadhyay (S. O.),  व थाना में उपस्थित कुछ और पुलिस कर्मियों को मास्क व सेनिटाइज़र वितरित किये गये व उनको संस्थान के चल रहें सभी कार्यक्रमों व अभियानो  के बारे में बताया गया।

08.05.2021

08 मई 2021 को "Covid-19 जागरूकता अभियान" के तहत संस्थान के सदस्य शिवा मौर्या जी की टीम ( रितेश केशरवानी, अभिषेक मौर्या, धीरेन्द्र कुमार, अंकित कुमार व महेश कुमार पटेल ) के द्वारा चित्रकूट के लालता रोड, मऊ गांव में मास्क बाटे गये व ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना संक्रमण के बारे में जागरूक किया गया।

11.05.2021

Case Attendant Name - अश्वनी कुमार  ने  11 मई 2021 को संस्थान के Online Monitoring Department के द्वारा फेसबुक पर राहुल देव आज़ाद नामक व्यक्ति के I’D पर एक इमरजेंसी केस दिखा। केस में प्रयागराज के गोविंदपुर गांव के निवासी शिव कुमार जो कि हाथ की ट्रॉली चलाते हैं उनके छोटे बच्चें की तबियत ज्यादा ख़राब थी वह बच्चा ICD में कई दिन से भर्ती था। lockdown में बच्चें के पिता की आर्थिक स्थिति बेहत कमजोर हो चुकी थी और उनको मदद की जरूरत थी। Online Monitoring Department के द्वारा Help People To Save People Trust संस्थान के पदाधिकारियों को इस बात की सूचना दी गयी ।  जिसके उपरांत संस्थान के द्वारा बच्चे के परिवार से टेलीफोनिक के माध्यम से संपर्क किया गया व उनको एक टीम से संपर्क कराया गया जहाँ बच्चें के सम्पूर्ण दवा के पर्चे, बैंक की जानकारी व बच्चें के पिता का आधार कार्ड varunpruthihelpteam@gmail.com पर मेल कराया गया। जिससे उनकी आर्थिक मदद हो सके। 

19.05.2021

19 मई 2021 मंजू गुप्ता जी ने ट्रस्ट की मुखबिर तृषा यदुवंशी जी से संपर्क किया व अपनी शिकायत को बताया। मुखबिर के द्वारा ट्रस्ट के पदाधिकारियों को इस प्रकरण की जानकारी दी गयी। जिसके उपरांत ट्रस्ट के मार्गदर्शन पर मुखबिर के द्वारा  मंजू गुप्ता जी के केस में मदद कराई गयी व समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा संतोषजनक कार्यवाही की गयी जिससे  मंजू गुप्ता को उचित न्याय दिलाया जा  सका । 

29.05.2021

संस्थान को 29 मई 2021 को प्रयागराज के शोभित नामक व्यक्ति के द्वारा संपर्क किया गया। जिनके द्वारा बताया गया कि उनकी 7 साल की छोटी बहन श्रीयांशी श्रीवास्तव को अनेमिया की शिकायत है जिसमे बोनमेरो बदलने के लिए कहा गया है व जीवन ज्योति हॉस्पिटल के द्वारा PGI रेफर करने को कहा गया है। संस्थान के द्वारा दस्तावेजों की जानकारियों को जाँच पड़ताल करने के बाद इस केस को आगे बढ़ाया जायेगा। सभी पदाधिकारियों से निवेदन है दस्तावेजों को जाँच लीजिए। जाँच पड़ताल करने के बाद इस केस को निम्लिखित रूप से आगे बढ़ाया गया। प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में एक 7 साल की बच्ची जो की एनीमिया से पीड़ित है व डॉक्टर ने अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण कराने के लिए कहा है। इस बच्ची की बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए आज (30 May, 2021) की मध्य रात्रि में ही संस्थान के विभाग (Information & Communication Department) व अन्य पदाधिकारियों की सहायता से "राष्ट्रपति सचिवालय" में इस बच्ची की मदद-सहायता के लिए पत्र भेजा गया। इस केस को लेने के बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जून व जुलाई महीने  में सरकारी कार्यालयों में जाकर इस बच्ची के इलाज के लिए हर संभव प्रयास करते रहे फिर 07 जुलाई 2021 को ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों की मेहनत सफल रही, श्रेयांशी बेटी के इलाज के लिए भारत सरकार के द्वारा 4 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद अस्पताल में  प्राप्त करा दी गयी है। 

5TH EDITION

12.06.2021

ट्रस्ट के द्वारा 12 जून 2021 को सभी पदाधिकारियों को आदेशित किया गया कि ज्यादा से ज्यादा लोगो का वैक्सीनेशन करने में मदद की जाये। इस वैक्सीनेशन अभियान को ट्रस्ट के सभी प्लेटफॉर्मो से भी प्रकाशित किया गया जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग कोरोना मुक्त रहे।  

05.06.2021

05 जून 2021 से Help People to Save People Trust संस्थान के द्वारा "Green Campaign" चलाया जा रहा है। इस अभियान में संस्थान के सभी सदस्यों के द्वारा 1000 पौधरोपण किये जाने के लक्ष्य का प्रण किया गया है। कोरोना महामारी में आप सभी ने देखा कि ऑक्सीजन की कमी से कितने हजारों लोगों की जान गयी इसीलिए इस अभियान को शुरू किया गया जिससे भविष्य में ऑक्सीजन खरीदने की नौबत न आए।  इस अभियान में बहुत से पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा पौधरोपण किया गया व ट्रस्ट के ऑनलाइन प्लेटफार्म से भी सभी को जागरूक करने का कार्य किया गया। 

05.06.2021

05 जून 2021 को Help People to Save People Trust संस्थान के सदस्य हितेश चौरसिया जी व शिवा मौर्या जी की टीम के द्वारा बड़े स्तर पर पौधरोपण किआ गया

21.06.2021

Help People To Save People संस्थान के द्वारा 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 10 सामाजिक योध्याओं को "सामाजिक योद्धा प्रमाण-पत्र" ऑनलाइन के माध्यम से वितरित किया गया ।

02.07.2021

02 जुलाई 2021 को प्रयागराज के बेनीगंज स्थान पर कुछ लोगो के द्वारा सूचना दी गयी की उनके क्षेत्र में बिजली से सम्बंधित मनमानी की जा रही है।  ट्रस्ट के पदाधिकारियों को इस विषय के संज्ञान में आने के बाद 03 जुलाई 2021 को भूमि स्तर पर जाँच पड़ताल की गयी व उक्त शिकायत सही साबित होने के बाद शिवा केशरवानी जी (कोषाध्यक्ष) के द्वारा राष्ट्रपति सचिवालय में इसकी शिकायत ऑनलाइन माध्यम से भेजी गयी।   

20.07.2021

ट्रस्ट के सदस्य व पदाधिकारी कैंसर पीड़ित महिला (नगीना देवी जी) के संपर्क में 1 सप्ताह से है। ट्रस्ट को 20 जुलाई 2021 को महिला के बड़े बेटे के द्वारा सभी दस्तावेज भेजें गये। जिसके सम्बन्ध में ट्रस्ट के पदाधिकारी 21 जुलाई 2021 को कमला नेहरू अस्पताल गये जहाँ महिला का इलाज चल रहा है। वहाँ पदाधिकारियों के द्वारा जाकर महिला के परिवार वालों से मिलकर सरकारी अनुदान में हो रही देरी व गड़बड़ी के बारे में अवगत कराया गया व उनको उचित मार्गदर्शन दिया गया। 

01.08.2021

01 अगस्त 2021 को शिवा मौर्या जी को सूचना प्राप्त हुई कि गौहनिया (रीवा रोड) स्थित एक गांव में दो लड़की जिनकी उम्र 04 वर्ष व 13 वर्ष की थी, बारिस के कारण 27 जुलाई को इन दोनों बच्चियों के ऊपर एक कच्ची दिवार गिर गयी जिसमें दीपांजलि की 4 वर्ष की छोटी बहन के ऊपर उस दिवार के गिरने की वजह से उसकी तुरंत मृत्यु हो जाती है व साथ में उसकी बड़ी बहन दीपांजलि भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाती है। ट्रस्ट को सूचना 01 अगस्त 2021 को प्राप्त हुई जिसके उपरांत शशांक धुलिया जी, शिवा केशरवानी जी, शिवा मौर्या जी व अन्य सदस्य माँ सारदा अस्पताल पहुँचे। जहाँ पर घायल बच्ची की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया व बच्ची के पिता व जिसकी घर की दिवार गिरी थी वह भी वहाँ मौजूद थे जिसके कारण उन दोनों पक्षो से मिला गया व आगे इलाज की प्रक्रिया को विधिवत समझाया गया व मार्गदर्शित किया गया। 

04.08.2021

 हेल्प प्यूपल टू सेव प्यूपल ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य योगेश मौर्या जी व उनकी टीम के द्वारा 04 अगस्त 2021 को चित्रकूटधाम में भोजन वितरण कराया गया। 

25.09.2021

 शुभम कुमार मानसिक रूप से कमजोर व  दिव्यांग भी हैं जो त्योंथर, रीवा मध्य प्रदेश मेंअपने पिता  किरण कुमार वर्मा जी के साथ रहते हैं। शुभम कुमार मानसिक रूप से बीमार भी रहते हैं जिसका इलाज प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से चल रहा है।  संस्थान के द्वारा "Raksha- TPA -Oriental Insurance company" से संपर्क किया गया तथा शुभम कुमार का क्लेम फॉर्म पुनः भरकर  तथा उनके सभी सर्टिफिकेट, दवाईयों की रसीद, आधार कार्ड, बैंक की जानकारी व अन्य डाक्यूमेंट्स को स्पीड पोस्ट ( Speed Post - Raksha-TPA- Insurance C/o Escorts Corporate Center, 15/5 Mathura Road, Faridabad, Haryana-121003) करके 25 सितम्बर 2021 को संस्थान के सदस्य राजू  जी के द्वारा भेजा गया।  

05.10.2021

 05 अक्टूबर 2021 को 888*****6 नम्बर से कॉल किया गया व बताया गया की उनके पड़ोसी नफीस जी (उम्र 65+) चकिया निवासी की बेटी ही नफीस जी साथ जादती व शोषण कर रही हैं । पीड़ित को उनके घर से बेघर भी कर दिया गया है। कथित तौर पर बताया गया कि पीड़ित अभी कुछ दिन से उनके ही साथ है। महिला मुखबिर द्वारा  न्याय व मदद के लिए संगठन से संपर्क किया। 05 अक्टूबर 2021 को प्रशासनिक मण्डल में इस केस को भेजा गया जहाँ सभी पदाधिकारियों व सलाहकारों से वार्तालाप के बाद जाँच पड़ताल की गयी। 10 अक्टूबर 2021 को संगठन के द्वारा महिला मुखबिर को संपर्क किया गया व जनसुनवाई पर कैसे शिकायत करें उसकी सम्पूर्ण जानकारी दी गयी। 

10.10.2021

दिनांक 10 अक्टूबर 2021 को हेल्प प्यूपल टू सेव प्यूपल ट्रस्ट संगठन के द्वारा "हेल्थ कार्ड मिशन" की शुरुआत की गयी। इसके तहत निःशुल्क हेल्थ कार्ड लोगों का बनवाया जा रहा है। यह कार्ड "स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय" के द्वारा जारी किया जा रहा है। कार्ड बनवाने के इच्छुक व्यक्तियों को संगठन से संपर्क कराकर कार्ड बनवाया जा रहा है। 

17.10.2021

संगठन के ICD विभाग को 17 अक्टूबर 2021 को टेलीफोनिक माध्यम से सूचना दी गयी की वसुदया नामक बुजुर्ग महिला को 5 यूनिट खून की जरूरत है। सूचना मिलने के तुरंत बाद ही केस की सत्यता को जाँचा गया। केस सत्य होने के कारण बिना देरी किए "प्रयागराज कोविड लीड" व्हाट्सअप ग्रुप पर इनका सन्देश पहुंचाया गया।  

6TH EDITION

30.10.2021

मुखबिर : सुनीता मुलारिया जी के द्वारा 30 अक्टूबर 2021 को शायः 05:50 मिनट पर संपर्क किया गया और उनके द्वारा बताया गया की उनके भाई को एक बालक बॉम्बे सेंट्रल में मिला है। बालक 7 दिन से होश में नहीं है। जिसके कारण बालक की कोई भी पहचान नहीं हो पा रही है। वार्तालाप के बाद जिस व्यक्ति के पास वह बालक है उनका नम्बर उन्होंने व्हाट्सअप के जरिये भेजा।  01 नवंबर, 2021 को इस केस के सम्बन्ध में सुनीता मुलरिया जी के भाई (बंसी 900-446-3854) से टेलीफोनिक माध्यम से वार्तालाप किया गया व गुमनाम बालक के सम्बन्ध में अन्य जानकारिया ली गयी। लीगल पैनल से वार्तालाप करने के बाद यह निष्कर्ष निकला की आधार कार्ड सेवा केंद्र व सहज जन सेवा केंद्र तक इस व्यक्ति को पहुंचाया जाये जहाँ इस व्यक्ति की अंगूठे स्कैन के माध्यम से इसकी पहचान हो सके।  हमारी टीम के द्वारा  मुंबई क्षेत्र के समस्त केन्द्रो की सूची, पते व संपर्क सूत्र के साथ बंसी जी को व्हाट्सप्प अप्प के माध्यम से भेज दी गयी व हमारे संगठन के सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्मो पर भी भेज दिया गया जिससे जल्द से जल्द इसके परिवार वालो तक इसकी सुचना पहुंच सके।    

01.11.2021

शुभम कुमार (आयु 24 वर्ष) है  जो कि दिव्यांग मंद बुद्धि का है।   उनका व्यवसाय दर्जी (सिलाई) है। सिलाई में इतनी आय नहीं मिल पाती है की दिव्यांग बालक की परवरिश और इलाज दोनों साथ-साथ किया जा सके। 



इनकी जाँच पड़ताल संगठन के द्वारा कराई गयी जिसमे इनकी बात सत्य साबित हुई जिसके उपरांत लीगल पैनल से विचार विमर्श करने के बाद इस दिव्यांग बालक के जीवकोपार्जन के लिए माननीय राष्ट्रपति सचिवालय में पत्र भेजा गया व इनकी कार्यवाही 01 नवंबर 2021 को आगे बढ़ाई गयी।  

05.11.2021

संगठन के पास 882*****49  नंबर से कॉल आई व कथित तौर पर बताया गया कि उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया है जिसके इलाज में बहुत पैसे खर्च हो गए अब उनको इलाज के लिए 50,000 रूपये तक की जरूरत है। सुचना मिलने के उपरांत ही हमारे कार्यकारिणी समिति के पास सुचना पहुंचाई गयी । विचार विमर्श के बाद संगठन के द्वारा उनको मार्गदर्शित किया गया कि वह जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से अपनी बात मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुचाये। 

10.11.2021

दिनांक 10 नवंबर 2021 को हेल्प प्यूपल टू सेव प्यूपल ट्रस्ट संगठन के द्वारा "ई-श्रम कार्ड मिशन" की शुरुआत की गयी। इसके तहत निःशुल्क ई-श्रम कार्ड लोगों का बनवाया जा रहा है। कार्ड बनवाने के इच्छुक व्यक्तियों को संगठन से संपर्क कराकर कार्ड बनवाया जा रहा है।

30.11.2021

संगठन के पास +918*****78 नंबर से कॉल आई व कथित तौर पर बताया गया कि उनके जानपहचान के  भाई आँशु शर्माका एक्सीडेंट हो गया है जिससे उनका एक पैर कट गया है और कमर की हड्डी भी टूट गयी है   जिसके इलाज में बहुत पैसे खर्च हो गए उनके एक बड़े भाई है जो मानसिक बीमारी से पीड़ित है व पिता कि स्थिति भी सही नहीं है डॉक्टर के द्वारा बताया गया है कि इलाज में लाखो रुपये खर्च होंगे जिसमे उन्होंने संगठन से मदद मांगी है सुचना मिलने के उपरांत ही हमारे कार्यकारिणी समिति के पास सुचना पहुंचाई गयी । विचार विमर्श के बाद संगठन के द्वारा उनको मार्गदर्शित किया गया व दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की सम्पूर्ण जानकारी व डॉक्टर के द्वारा जारी स्टीमेट माँगा गया है 

11.12.2021

संगठन के हेल्पडेस्क पर 11 बजे श्री राजाराम जी के पुत्र के द्वारा संपर्क किया गया उनके द्वारा बताया गया कि उनके पिता ने 2008 में 20000 रूपए का कर्ज किसान क्रेडिट कार्ड योजना से लिया था। उस वर्ष फ़सल नहीं होने के कारण उनको कोई भी मुनाफा नहीं हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि लोक अदालत से 11 दिसम्बर 2021 को उनको नोटिस मिली जिसमें उनको 05 दिसंबर व 11 दिसम्बर 2021 को प्रस्तुत होने के लिए कहा गया था परन्तु नोटिस 29 नवंबर 2021 को जारी हो चुकी थी उनके पास नोटिस 11 दिसंबर 2021 के आखिरी दिन प्राप्त हुई जिसके कारण वह लोक अदालत नहीं जा पाये। उन्होंने कर्ज माफ़ी के सम्बन्ध में संगठन से मदद मांगी। जिसके उपरांत इनके इस केस को संगठन ने अपने लीगल पैनल पर भेजा और इनको समय समय पर मार्गदर्शित किया जा रहा है।  इनके कर्ज माफ़ी के लिए अगले सत्र की लोक अदालत का इंतजार किया जा रहा है। 

NOV. TO JAN.

नवंबर से जनवरी के बीच में ठंड का प्रकोप बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।  इससे गरीब व्यक्ति जो सड़को पर रहकर अपना जीवन बिताते है उनको बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।  इसके उपचार के लिए संगठन ने उन जगहों का पता किया जहाँ ठण्ड से बचने के लिए गर्म कपड़े रखे जा सकते हैं जिसके बाद जो भी अपने पुराने कपड़े दान करने के लिए संगठन के हेल्पडेस्क पर संपर्क करते  हैं उनको उस हाईलाइट जगहों का पता बताया जाता है जहाँ वह लोग अपना दान करने वाला कपड़ा वह रख देते है जिससे कोई भी गरीब व्यक्ति आसानी से वह गर्म कपड़ा ले लेते हैं।

24.12.2021

शुभम कुमार मानसिक रूप से कमजोर व  दिव्यांग भी हैं जो त्योंथर, रीवा मध्य प्रदेश मेंअपने पिता  किरण कुमार वर्मा जी के साथ रहते हैं। शुभम कुमार मानसिक रूप से बीमार भी रहते हैं जिसका इलाज प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से चल रहा है।  संस्थान के द्वारा "Raksha- TPA -Oriental Insurance company" से संपर्क किया गया तथा शुभम कुमार का क्लेम फॉर्म पुनः भरकर  तथा उनके सभी सर्टिफिकेट, दवाईयों की रसीद, आधार कार्ड, बैंक की जानकारी व अन्य डाक्यूमेंट्स को स्पीड पोस्ट ( Speed Post - Raksha-TPA- Insurance C/o Escorts Corporate Center, 15/5 Mathura Road, Faridabad, Haryana-121003) करके 24 दिसंबर 2021 को संस्थान के सदस्य राजू  जी के द्वारा भेजा गया।  

27.01.2022

राघव खेमखा गुमसुदगी व्यक्ति को ढूढ़ने के सम्बंध में 27 जनवरी 2022 को +91 91254 50716 से संगठन के हेल्पडेस्क के माध्यम से संपर्क किया गया। इस व्यक्ति के गुमसुदगी की रिपोर्ट संगठन को प्राप्त हो चुकी है जिसकी जाँच करने के बाद इस व्यक्ति को खोजने के लिए संगठन अपने सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्मो का इस्तेमाल किया जायेग।

28.01.2022

राजरूपपुर (प्रयागराज )  से एक व्यक्ति (संपर्क सूत्र : +9183****95) के द्वारा ट्रस्ट के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क किया गया व उनके द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति को आश्रय या शेल्टर होम की जरूरत है। ट्रस्ट में सूचना पाते ही इस केस को प्रशासनिक मंडल में भेजा गया और जानकारी इकठ्ठा करने के बाद  मुखबिर से संपर्क करके उनको प्रयागराज में स्थिति सभी आश्रमों की जानकारी दे दी गयी।  

7TH EDITION

03.02.2022

इक व्यक्ति (संपर्क सूत्र : +918****19) के द्वारा ट्रस्ट के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया गया और बताया कि सिविल लाइन्स, पैलेस के सामने बस स्टाप के पास सड़क पर एक बुजुर्ग के कमर में चोट लगी है जिससे वः खड़े नहीं हो पा रहे है और उनको इलाज कि जरूरत है। ट्रस्ट में सूचना पाते ही इस केस को प्रशासनिक मंडल में भेजा गया।  भूमि निरीक्षण - 10 फरवरी 2022  को निरीक्षण के लिए भूमि स्तर पर उतरकर टीम को भेजा गया और जाँच पड़ताल की गयी जिसमे यह बात सामने आई की वह बुजुर्ग व्यक्ति झूट बोल रहा हैं वह मदिरा का अत्यधिक सेवन करता हैं और उनका घर पास में ही हैं। सभी जानकारी मिलने के बाद टीम ने उस बुजुर्ग को खाना खिलाया और बुजुर्ग को कहा गया की वह अपनी परेशानी लेकर बेली हॉस्पिटल जाये और वह इलाज कराये।   

04.02.2022

दिनांक : 04.02.2022 को एक महिला संपर्क कर्ता (संपर्क नंबर : +918****8) के द्वारा ट्रस्ट में संपर्क किया गया और बताया कि वह सिविल लाइन्स (प्रयागराज) से बोल  रही है उनको कुछ गर्म कपड़े दान देने है।  यह सूचना पाते ही ट्रस्ट कि टीम को सिविल लाइन्स बस स्टाप भेजा गया और कपड़ो को सही स्थान पर पहुंचाया गया जहां से जरूरतमंद लोग कपड़े ले सकते हैं।  

10.02.2022

दिनांक 10.02.22 को एक महिला मुखबिर संपर्क : +9170****1 के द्वारा ट्रस्ट में सम्पर्क किया गया और बताया गया की घंटाघर प्रयागराज के पास एक औरत लाचार अवस्था में अपने बच्चो के साथ सड़क पर बैठी हैं और शायद उसपर एसिड फेका गया था जिससे उसकी हालत सही नहीं लग रही हैं। सूचना मिलते ही ट्रस्ट की टीम को उस क्षेत्र में भेजा गया और सर्च ऑपरेशन चलाया गया परन्तु वह महिला वह नहीं मिली जिसके उपरांत टीम को वापस बुला लिया गया।  

21.02.2022

21 .02 .2022  को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करने से सम्बंधित एक पत्र को सभी पदाधिकारियों को भेजा गया और आदेश दिया गया की वह अपने क्षेत्र के पास के स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में जाकर इस प्रतियोगिता को करने की अनुमति लीजिये।  Running a holiday sale or weekly special? Definitely promote it here to get customers excited about getting a sweet deal.

23.02.2022

दिनांक : 23 फ़रवरी 2022  को एक  संपर्क कर्ता (संपर्क नंबर : +918*****82) के द्वारा ट्रस्ट में संपर्क किया गया और बताया कि वह करेली  (प्रयागराज) से बोल  रही है उनको कुछ गर्म कपड़े दान देने है।  यह सूचना पाते ही ट्रस्ट कि टीम को सिविल लाइन्स बस स्टाप भेजा गया और कपड़ो को सही स्थान पर पहुंचाया गया जहां से जरूरतमंद लोग कपड़े ले सकते हैं।  

23.02.2022

23 फ़रवरी 2022 को शुभम धुलिया का निरामया कार्ड के नवीकरण के लिए (रिन्यूअल शुल्क 50 रुपए) ट्रस्ट के पदाधिकारी शशांक धुलिया जी के द्वारा ट्रस्ट के नंबर 8808649962 से Paytm स्कैन के माध्यम से दिया गया। कार्ड नवीकरण होने के बाद शुभम के पिता जी को भेज दिया गया।  

11.03.2022

11/03/2022 को ट्रस्ट के पदाधकारी हितेश चौरसिया जी और उनकी टीम के द्वारा श्री बैजनाथ अंबिका प्रसाद मिश्र इंटर कॉलेज गंगा पारी का पुरवा टेन कौशांबी में प्रतियोगिता कराई गयी जिसमे निम्नलिखित सदस्य भी मौजूद थे 

13.03.2022

13/03/2022 को ट्रस्ट के पदाधकारी हितेश चौरसिया जी और उनकी टीम के द्वारा G.  K. COACHING CENTER KAUSHAMBI में प्रतियोगिता कराई गयी जिसमे निम्नलिखित सदस्य भी मौजूद थे 

COMING SOON...

coming soon to add this function list.

  

No comments:

Disqus Shortname

designcart
Powered by Blogger.