अपील (हेल्प पीपल टू सेव पीपल ट्रस्ट):
आप सभी भारत के नागरिकों से अपील है यदि किसी भी राज्य में कोई कैंसर से पीड़ित मरीज मिले तो उन्हें जरूर मार्गदर्शित करें की प्रत्येक राज्य सरकार में कैंसर मरीजों के इलाज के लिए अनुदान का प्रावधान है।
बहुत से कैंसर मरीज के परिवार के सदस्य "हेल्प पीपल टू सेव पीपल ट्रस्ट" संगठन से संपर्क करते हैं और मरीज की जानकारी देते है। जिसके बाद हमारी टीम ज़ब जाँच पड़ताल करती है और टीम को जानकारी प्राप्त होती है की पीड़ित को या तो कैंसर अनुदान की जानकारी का आभाव रहता है या तो किसी कारणों से उनके अनुदान के आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाता है या महीनों से अनुदान आवेदन पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जाती हैं।
यैसे समस्त मरीजों से और उनके परिवार वालों से अनुरोध है कैंसर के इलाज में सरकारी अनुदान पाने के लिए निम्नलिखित बिन्दुओ का विशेष ध्यान रखें :
1. मरीज को जिले / राज्य के सरकारी अस्पताल में दिखाए जहाँ कैंसर मरीजों का इलाज होता हो।
2. डॉक्टर से इलाज में खर्च होने वाले सभी खर्चे का एस्टीमेट अवश्य बनवाएं।
3. एक आवेदन, एस्टीमेट प्रति और अन्य सभी दस्तावेजों को तैयार करें।
4. उपर्युक्त सभी दस्तावेजों के साथ अपने जिले के जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी जी को कैंसर अनुदान के आवेदन के साथ समस्त दस्तावेज देवें।
विशेष : भारत का कोई भी नागरिक अपने राज्य में मौजूद कैंसर अस्पताल या कैंसर अनुदान की जानकारी के लिए हमारी संगठन की आधिकारिक वेबसाइट www.helppeopletosavepeopletrust.org या हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकता है।
प्रशासनिक मण्डल
हेल्प पीपल टू सेव पीपल ट्रस्ट
(गैर-सरकारी संगठन)
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
#HelpPeopleToSavePeopleTrust#top10ngo


No comments: